फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The 15th Jain Tirthankara Bhagwan Dharmanath was born in Ratnapuri

Ayodhya News: रत्नपुरी में जन्मे थे 15वें जैन तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ

Tue, 20 May 2025 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 20 May 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
The 15th Jain Tirthankara Bhagwan Dharmanath was born in Ratnapuri
अयोध्या। जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से पांच तीर्थंकरों का जन्म अयोध्या में हुआ है। यहां से सिर्फ 28 किमी दूर रौनाही के रत्नपुरी तीर्थ में 15वें जैन तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ का जन्म स्थान है। 75 साल पहले 1950 में रत्नपुरी तीर्थ पर भगवान धर्मनाथ की प्रतिमा विराजमान की गई। इस प्रतिमा का मंगलवार को सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनी प्रमुख ज्ञानमती की प्रेरणा से हीरक जयंती उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी ने बताया कि भक्तों ने मंदिर में भगवान धर्मनाथ का पंचामृत अभिषेक करके पुण्य कमाया। भगवान को जल, दूध, दही, सर्वोषधि, केशर, नारियल रस व इक्षुरस अर्पित किया। भगवान का पूजन करते हुए फलों से लदे 75 अर्घ्य थाल भी समर्पित किए। भक्तों को संबोधित करते हुए गणिनी प्रमुख ने कहा कि जब 1950 में भगवान धर्मनाथ की यह प्रतिमा विराजमान हुई थी, तब वह 16 वर्ष की उम्र में अपने माता व पिता के साथ मौजूद थीं। कार्यक्रम में समिति के मंत्री डॉ. जीवन प्रकाश जैन, परमेंंद्र जैन, निधेश जैन व राजू जैन समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed