फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The 1500 kilometer journey ended after visiting Ramlala

Ayodhya News: रामलला के दर्शन कर समाप्त की 1500 किलोमीटर की यात्रा

Sun, 16 Feb 2025 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 16 Feb 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
The 1500 kilometer journey ended after visiting Ramlala
अयोध्या। गुजरात के वापी स्थित अंबे माता मंदिर से दौड़ते हुए दो धावक 15 फरवरी की शाम अयोध्या पहुंचे। दोनों ने 1500 किलोमीटर की यह यात्रा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि 22 जनवरी को शुरू की थी। धावक उज्जवल ड्रोलिया व संजय शुक्ला ने रविवार को छह किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन

उज्जवल बताते हैं कि प्रत्येक दिन 60 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए 25 दिनों में अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य हासिल किया। कहा एक भी दिन वह पैदल नहीं चले। यह यात्रा उनके लिए न केवल एक शारीरिक चुनौती थी, बल्कि श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को प्रदर्शित करने का एक तरीका भी था।
विज्ञापन

गुजरात के वापी से पैदल दौड़ लगाते हुए दो धावक उज्ज्वल ड्रोलिया व संजय शुक्ला का मकबरा स्टेडियम में समाज सेवी सुप्रीत कपूर व रोटरी क्लब ग्रेटर ने दोनों धावको का स्वागत किया गया। सुप्रीत कपूर ने बताया कि आज की पीढ़ी को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। स्वागत समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक रस्तोगी,नीरज सिंघल, पार्थ अग्रवाल, अभिषेक सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed