फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The 15 galleries of the Ramkatha Museum will be equipped with technology

Ayodhya News: तकनीक से लैस होंगी रामकथा संग्रहालय की 15 गैलरियां

Wed, 28 Oct 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The 15 galleries of the Ramkatha Museum will be equipped with technology
अयोध्या। सरयू तट स्थित अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय की 15 गैलरियों को अत्याधुनिक तकनीक से विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए 90 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। ट्रस्ट की मंजूरी मिलते ही गैलरियों को तकनीकी संसाधनों से लैस करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

संग्रहालय में कुल 20 गैलरियां विकसित की जानी हैं। इनमें से पांच गैलरियां पहले ही बनकर तैयार हो चुकी हैं, जबकि शेष 15 गैलरियों में आधुनिक तकनीकी उपकरण लगाए जाने हैं। रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गैलरियों में सेवन डी, थ्री डी, फाइव डी और इमर्सिव तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे। परियोजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीपीआर तैयार कर ट्रस्ट को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। छह माह के भीतर सभी 20 गैलरियों को तैयार करने का लक्ष्य है। इसके बाद संग्रहालय को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेवन डी तकनीक से दिखाई जाएगी हनुमानजी की गाथा
डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि संग्रहालय की एक गैलरी में सेवन डी तकनीक के माध्यम से हनुमान जी की गाथा प्रदर्शित की जाएगी। इस गैलरी का नाम संकट मोचन रखा गया है। इसमें लंका दहन, संजीवनी बूटी लाने और युद्धकांड से जुड़े प्रसंगों को इस तरह प्रस्तुत किया जाएगा कि दर्शकों को त्रेतायुग का अनुभव हो सके। एक अन्य गैलरी में थ्री डी तकनीक से भगवान राम के वनवास की लीला दिखाई जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं को राम मंदिर आंदोलन की संघर्ष गाथा और मंदिर की मुक्ति के लिए चली कानूनी लड़ाई की जानकारी भी मिलेगी। विवादित परिसर की खोदाई के दौरान मिले अवशेषों को भी संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed