फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Temporary sheds are being set up at intersections to provide relief from the scorching heat of Nautapa

Ayodhya News: नौतपा की तपिश में राहत के लिया चौराहों पर लग रहे अस्थायी शेड

Mon, 25 May 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 25 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Temporary sheds are being set up at intersections to provide relief from the scorching heat of Nautapa
ट्रैफिक लाइट रिकाबगंज चौराहा पर नौतपा से  बचाने के लिए  लगाए गए टेंट के नीचे खड़े राहगीर।  - फोटो : सीमा पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
अयोध्या। नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव से लोगों का जनजीवन बेहाल है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में नगर निगम ने राहगीरों और ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। शहर के व्यस्त चौराहों और रेड लाइट पॉइंट पर अस्थायी शेड लगाए जा रहे हैं, जिससे सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को तेज धूप और लू से कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस व्यवस्था की शुरुआत रिकाबगंज चौराहे से की गई है। यहां रेड लाइट पर रुकने वाले बाइक सवार, ई-रिक्शा चालक और अन्य राहगीर अस्थाई शेड के नीचे खड़े होकर धूप से बचाव कर रहे हैं। वहीं, चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए कूलर भी लगाए गए हैं, जिससे उन्हें लगातार पड़ रही गर्म हवाओं के बीच राहत मिल सके।
विज्ञापन

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर चरणबद्ध तरीके से अस्थाई शेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के आसपास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी अस्थाई शेड तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, रिकाबगंज चौराहे पर फिलहाल केवल दो दिशाओं में ही शेड लगाए गए हैं। रिकाबगंज से चौक बाजार और रिकाबगंज से सिविल लाइंस जाने वाले मार्ग पर अस्थाई शेड लगाए गए हैं, जबकि रिकाबगंज से महिला अस्पताल और नियावां जाने वाले मार्ग पर अब तक शेड नहीं लगाए गए हैं। इससे उन मार्गों पर रेड लाइट पर रुकने वाले लोगों को अभी भी तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed