{"_id":"68cecfc0ef761ace4a0344b1","slug":"teenager-drowns-in-pond-not-saved-after-being-mistaken-for-thief-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-135459-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चोर समझकर नहीं बचाया, तालाब में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चोर समझकर नहीं बचाया, तालाब में डूबने से किशोर की मौत
Sat, 20 Sep 2025 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
33- मृतक आकाश पाठक की फाइल फोटो-संवाद
पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम शेरावासी भदौली बुजुर्ग में शुक्रवार देर रात एक हादसा हो गया। गांव का ही 17 वर्षीय किशोर तालाब में डूब गया और ग्रामीणों की आंखों के सामने उसने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार की देर रात गांव में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ ग्रामीणों को किसी अज्ञात व्यक्ति की हरकत संदिग्ध लगी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में लाठियों-डंडों के साथ बाहर निकल आए। इसी दौरान जान बचाने के लिए एक किशोर तालाब की ओर भागा। तालाब किनारे उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। ग्रामीण तालाब तक पहुंचे तो देखा कि कोई पानी में तड़प रहा है और अंधेरा होने के कारण कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन उसे चोर समझकर किसी ने बचाने की जहमत नहीं जुटाई। इस बीच युवक की सांसें थम गईं। कुछ देर बाद जब उसे बाहर निकाला गया तो ग्रामीण सन्न रह गए। डूबने वाला किशोर गांव का ही आकाश पाठक (17) पुत्र प्रदीप पाठक निकला। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी पूरा बाजार ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थानाध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर का पैर फिसलने से तालाब में गिरने से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है, लेकिन घटना के बाद से मायूसी का माहौल है।