फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teddy bears are not just toys, they are an emotional investment

Ayodhya News: सिर्फ खिलौना नहीं, भावनाओं का निवेश है टेडी बियर

Tue, 10 Feb 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 10 Feb 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Teddy bears are not just toys, they are an emotional investment
33- टेडी डे पर चौक बाजार में टेडी बियर खरीदने पहुंचे लोग - संवाद
अयोध्या। वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन टेडी डे पर शहर के बाजारों में काफी रौनक रही। प्रेम और अपनत्व का प्रतीक माने जाने वाले टेडी बियर की खरीदारी के लिए युवाओं के साथ-साथ बच्चों और परिवारों की भीड़ उमड़ी। चौक, रीडगंज, रिकाबगंज और नाका जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से देर शाम तक टेडी बियर की जमकर बिक्री हुई। दुकानों पर छोटे, मीडियम से लेकर बड़े साइज के टेडी बियर सजे रहे, जिन्हें लोग अपने खास लोगों के लिए खरीदते नजर आए।
विज्ञापन




चौक बाजार के दुकानदार शादाब ने बताया कि टेडी डे पर इस बार अच्छी बिक्री हुई। 800 रुपये पीस बिकने वाला तीन फीट साइज का टेडी बियर 10 पीस बिका, जबकि 400 रुपये वाला दो फिट साइज के टेडी बियर की लगभग 15 पीस बिक्री हुई। लाल, गुलाबी और क्रीम रंग के टेडी बियर सबसे ज्यादा पसंद किए गए।
विज्ञापन


रीडगंज के दुकानदार आशीष कुल ने बताया कि दिनभर में 25 से 30 पीस टेडी बियर बिके। इसकी कीमत 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक रही। छोटे साइज के टेडी बियर जहां बच्चों की पसंद बने, वहीं बड़े साइज के टेडी बियर युवाओं ने अपने पार्टनर को गिफ्ट करने के लिए खरीदे। कहा कि टेडी बियर सिर्फ खिलौना नहीं रहा, बल्कि भावनाओं का निवेश बन चुका है। लोग इसे प्यार जताने और रिश्तों को खास बनाने के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed