फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teachers' Protest with the Slogan "Pension is Our Right"

Ayodhya News: पेंशन हमारा अधिकार के नारे के साथ शिक्षकों का प्रदर्शन

Sat, 02 May 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 02 May 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers' Protest with the Slogan "Pension is Our Right"
कार्यवाहक डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के आह्वान पर शिक्षा भवन परिसर में शनिवार को शिक्षकों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर पेंशन हमारा अधिकार के नारे भी लगाए। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश पांडेय ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री आलोक तिवारी ने किया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों के बुढ़ापे का सहारा है और इसे हर हाल में बहाल कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चयन बोर्ड से धारा 18 और 21 हटाए जाने के बाद शिक्षकों का उत्पीड़न बढ़ा है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। जिला मंत्री ने व्यावसायिक शिक्षकों को नियमित कर पूर्णकालिक दर्जा देने और वंचित शिक्षकों के विनियमीकरण की मांग उठाई। धरना समाप्ति के बाद कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक ओंकार पाल को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। धरने में अशोक तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, सरोज द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, अखिलेश उपाध्याय, डॉ. शिवकुमार मिश्र, केहर सिंह, अनूप पांडे, सत्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed