{"_id":"6abc1294b9ea1fe8fb0bccd9","slug":"teacher-voters-will-cast-their-votes-at-15-centers-in-ayodhya-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-159904-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या में 15 केंद्रों पर शिक्षक मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या में 15 केंद्रों पर शिक्षक मतदाता डालेंगे वोट
Wed, 30 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। 29 सितंबर को भाजपा की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से उनका नाम शामिल है। 23 अक्तूबर को होने वाले इस चुनाव में अयोध्या भी उनके निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
ध्रुव त्रिपाठी का अयोध्या से जुड़ाव सीधे तौर पर इसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कारण है। अयोध्या जिले की पांचों विधानसभा सीटें रुदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या और गोसाईंगंज गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल हैं। जिले में शिक्षक मतदाताओं के लिए 15 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक अयोध्या में क्षेत्र पंचायत कार्यालय सोहावल से लेकर नगर निगम कार्यालय अयोध्या और रुदौली-मवई समेत 15 स्थानों पर मतदान की व्यवस्था है। ऐसे में ध्रुव त्रिपाठी के लिए अयोध्या उनके निर्वाचन क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और छह अक्तूबर नामांकन की अंतिम तारीख है। 23 अक्तूबर को मतदान तथा 27 अक्तूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
अयोध्या में 15 बूथ, 3075 शिक्षक मतदाता
अयोध्या जिले में अब तक 3075 शिक्षक मतदाताओं को सूचीबद्ध किया गया है। इनके लिए 15 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। ऐसे में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव में अयोध्या का हिस्सा भी प्रत्याशियों के लिए संपर्क और मतदान के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।