फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tax discrepancies will be resolved by organizing camps from tomorrow

Ayodhya News: शिविर लगाकर कल से दूर की जाएगी कर की विसंगतियां

Sat, 15 Mar 2025 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Tax discrepancies will be resolved by organizing camps from tomorrow
अयोध्या। शिविर लगाकर जीआईएस सर्वे में आई आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अयोध्या धाम में शिविर के आयोजन की शुरुआत 17 मार्च से होगी। शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। शिविर का निरीक्षण महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी भी करेंगे।
विज्ञापन

आगामी 17 मार्च को अभिराम दास एवं रामकोट वार्ड की आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 18 को अशोक सिंघल नगर एवं रामचंद्र परमहंसदास नगर वार्ड का शिविर तुलसी वाड़ी रामघाट चौराहा पर आयोजित होगा। 19 को वशिष्ठ कुंड वार्ड के लोगों के लिए राघव विहार कॉलोनी में शिविर का आयोजन होगा। 20 को विद्याकुंड वार्ड के चौराहे पर शिविर का आयोजन होगा। इसके अलावा 21 को मणिरामदास छावनी वार्ड का शिविर पशु चिकित्सालय अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। 22 को देवकाली वार्ड का शिविर मधुसूदन विद्यालय पर आयोजित होगा। आगामी 23 को हनुमान कुंड वार्ड का शिविर तुलसी स्मारक भवन एवं 24 को लक्ष्मण घाट का शिविर उर्दू बाजार में आयोजित होगा। शिविर में स्थानीय पार्षद जनसमस्याओं के निस्तारण में अहम भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed