फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tandoli railway crossing to remain closed for 12 hours

Ayodhya News: 12 घंटे बंद रहेगी टंडोली रेलवे क्रॉसिंग

Sat, 25 Jul 2026 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Tandoli railway crossing to remain closed for 12 hours

विज्ञापन
गोसाईगंज। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित टंडौली रेलवे क्रॉसिंग रविवार को 12 घंटे के लिए बंद रहेगी। ओवरहालिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है, जिससे यातायात प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान यात्रियों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है।
रेलवे के जूनियर इंजीनियर सौरभ चंद्र ने बताया कि टंडौली रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कार्य किया जाएगा। इस 12 घंटे की अवधि में रेलवे फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। इसके चलते गोसाईगंज और अलनाभारी रेलवे स्टेशन के मध्य सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कदम उठाए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन अयोध्या और अंबेडकरनगर को भी डायवर्जन संबंधी सूचना भेज दी गई है। रेलवे ने यात्रियों और वाहन चालकों से असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


भारी वाहन महबूबगंज के रास्ते जाएंगे अंबेडकरनगर
अयोध्या से अंबेडकरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन मया बाजार होते हुए महबूबगंज के रास्ते आवागमन करेंगे। अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले बड़े वाहन गोसाईगंज, महबूबगंज और मया बाजार मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे। छोटे वाहनों के लिए करिया बाबा-नेवकबीरपुर मार्ग से मया बाजार होते हुए अयोध्या आने-जाने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था कार्य पूरा होने तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed