फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Suryavanshi Kshatriyas living in 51 villages of Basti will be invited

Ayodhya News: बस्ती के 51 गांवों में रहने वाले सूर्यवंशी क्षत्रियों को किया जाएगा आमंत्रित

Fri, 27 Feb 2026 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Feb 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Suryavanshi Kshatriyas living in 51 villages of Basti will be invited
03- बैठक में विचार-विमर्श करते सूर्यवंशी क्षत्रिय उत्थान समिति के पदाधिकारी-संवाद
पूरा बाजार। सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पूरा बाजार, के ग्राम नारा स्थित राजेश सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 व 22 मार्च को राजेपुर में भगवान बख्श सिंह के तत्वावधान में प्रस्तावित सूर्यवंश क्षत्रियों की महापंचायत की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सूर्यवंशी क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष भगवान बख्श सिंह ने कहा कि अयोध्या में निवास कर रहे सूर्यवंश क्षत्रिय परिवारों को निमंत्रण स्वरूप तुलसी दल वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन



बताया कि अब जनपद बस्ती के 51 गांवों में निवास कर रहे सूर्यवंश क्षत्रियों को आमंत्रित करने के लिए आगामी एक मार्च को अमोलीपुर स्थित हनुमान मंदिर (निकट विक्रमजोत, बस्ती) में संगठन के पदाधिकारियों एवं गांवों के मुखियाओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान तुलसी दल वितरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी और महापंचायत की रूपरेखा पर चर्चा होगी। भगवान बख्श सिंह ने कहा कि महापंचायत का उद्देश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और युवाओं को अपनी परंपराओं व सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों से महापंचायत में भाग लेने की अपील की। बैठक में संगठन के महामंत्री लाल साहब सिंह, अनिल कुमार सिंह, रणधीर सिंह, जंग बहादुर सिंह, संतोष सिंह, नरेंद्र सिंह, सुशील सिंह, संतोष कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रमेश सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed