फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sunday is the hottest day of this season, heat waves set a record

Ayodhya News: संडे इस सीजन का सबसे गर्म दिन, लू के थपेड़ों ने बनाया रिकॉर्ड

Sun, 28 Apr 2024 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sunday is the hottest day of this season, heat waves set a record
मकबरा ओवरब्रिज क्षेत्र में कड़ी धूप में परेशान राहगीर।  - फोटो : संवाद
अयोध्या। संडे इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। कड़ी धूप ने सुबह से ही अपनी तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया। लू के थपेड़ों ने भी रिकॉर्ड बना दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री बढ़कर 43 पर पहुंच गया। जबकि गर्म हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन


संडे को गर्मी के पारा के नई ऊंचाई पर पहुंचने का नतीजा रहा कि छुट्टी का सदुपयोग करते हुए कम ही लोग घरों से निकले। बहुत जरूरी होने पर ही सड़कों की तरफ रूख किया। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। बच्चों के लिए भी राहत रही कि आसमान से बरसती आग के बीच उन्हें स्कूल जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ी। कड़ी धूप के साथ धूल के साथ चलती तेज हवा ने सभी को परेशान करके रख दिया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि तापमान में इसी तरह इजाफा होता जाएगा। इसमें कमी आने की कोई संभावना नहीं है। मई के पहले से दूसरे सप्ताह तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू के थपेड़े भी ऐसे ही सताते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed