{"_id":"6a2aee09bac043845303f9c4","slug":"students-were-introduced-to-modern-ai-tools-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1778464-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विद्यार्थियों को आधुनिक एआई उपकरणों से कराया परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विद्यार्थियों को आधुनिक एआई उपकरणों से कराया परिचित
Thu, 11 Jun 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में बृहस्पतिवार को एक विशेष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यशाला आयोजित की गई। गूगल के स्टूडेंट एंबेस्डर्स आशुतोष सिंह और साक्षी वर्मा ने विद्यार्थियों को आधुनिक एआई उपकरणों से परिचित कराया। इसका उद्देश्य उनकी रचनात्मकता, नवाचार क्षमता और डिजिटल कौशल को विकसित करना था।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को गूगल के एआई उपकरण जेमिनी, नैनो बनाना और लिरिया की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा और उद्योग में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने ऐसी कार्यशालाओं को तकनीकी ज्ञान और उद्यमिता के लिए प्रेरक बताया। विद्यार्थियों ने एआई आधारित संगीत बनाना भी सीखा। उन्होंने टीमों में काम करते हुए जेमिनी से बैंड की पहचान, नैनो बनाना से पोस्टर और लिरिया से संगीत तैयार किया। डॉ. अनुराग तिवारी ने कहा कि एआई तकनीकों का ज्ञान आज के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान विभाग के शिक्षक डॉ. पवन कुमार, डॉ. संजीत पांडेय और डॉ. श्याम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।