{"_id":"6a626b528064d6da830d12c1","slug":"students-made-aware-of-communicable-diseases-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-154547-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छात्रों को संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छात्रों को संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक
Fri, 24 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के आदर्श इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. पीसी भारती ने रेबीज से बचाव पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुत्ते, बंदर या सियार के काटने पर केवल गहरे घावों वाले मरीजों को ही रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन इंजेक्शन दिया जाएगा। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने रेबीज वायरस के संक्रमण और कुत्ते के काटने की श्रेणियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने रेबीज वैक्सीन की सही खुराक व समय की भी जानकारी दी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला ने बच्चों को तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभाव, टीबी के लक्षण, जांच और बचाव के बारे में बताया। उन्होंने 100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद ने छात्रों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के तरीके सिखाए। सामाजिक संस्था से जुड़ीं एकता भटनागर और डॉ. दीपिका चंद्रा ने संक्रामक रोगों से निपटने के उपाय बताए। इस मौके पर प्रधानाचार्य वरुण प्रताप सिंह, उपप्रधानाचार्य मौजी लाल मौजूद रहे।