फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Student missing under suspicious circumstances, case of kidnapping

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में छात्र लापता, अपहरण का केस

Thu, 14 Nov 2024 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Student missing under suspicious circumstances, case of kidnapping
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के तोरोमाफी दराबगंज निवासी कक्षा छह का छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। मामले में पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी अभिषेक पांडेय ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह और उनके पिता बाहर रहते हैं। उनका छोटा भाई कार्तिकेय पांडे उर्फ दीपक पांडे (14) भारती इंटर कॉलेज बीकापुर में कक्षा छह का छात्र है।
विज्ञापन


वह घर पर रखे 30,000 रुपये लेकर सात नवंबर को कहीं चला गया और अगले दिन शाम को घर वापस आ गया। नौ नवंबर को दोबारा घर से मोबाइल फोन और चार्जर लेकर चला गया। घर से लिए रुपये में से 16,000 रुपये का गेम में टॉपअप कर दिया है। 11 नवंबर से उसका फोन बंद आ रहा है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके छात्र की तलाश और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed