फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Strawberries and other crops were cultivated, what was the result...

Ayodhya News: स्ट्रॉबेरी और अन्य फसलों की खेती की थी, क्या परिणाम आया...

Wed, 25 Feb 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Strawberries and other crops were cultivated, what was the result...
25- कृ​षि विज्ञान केंद्र में किसानों से संवाद करते ​केंद्रीय कृ​षि मंत्री- संवाद
अयोध्या। स्ट्रॉबेरी व अन्य फसलों की खेती की थी, क्या परिणाम आया...। यह संवाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के साथ कर रहे थे। किसानों ने जवाब भी दिया, किसान बोले गन्ने की खेती के साथ लहसुन की खेती काफी लाभदायक साबित हुई। साथ ही गन्ना व आलू की सहफसली खेती भी खूब कारगर साबित हुई। एक किसान ने बताया कि गन्ने की खेती के बाद आलू की खेती करने पर 800 से 900 ग्राम तक के आलू की पैदावार हुई, जबकि पहले एक आलू का वजन इससे बहुत कम होता था।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, मसौधा में बुधवार को आयोजित किसान वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने जनपद के 11 विकास खंड के प्रगतिशील किसानों के साथ बात की। किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। इनमें प्रमुख रूप से राज बहादुर वर्मा (गन्ने की नवीनतम प्रजातियों के साथ सहफसली खेती), शोभाराम (बकरी पालन के साथ एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाकर आय वृद्धि), आलोक वर्मा (केंचुआ खाद उत्पादन के साथ सब्जी एवं फसल उत्पादन), ईश्वर दयाल सिंह (सूरन की खेती), ''''ड्रोन दीदी अयोध्या'''' के नाम से प्रसिद्ध सबीना खातून और राम लौट वर्मा (कृषि विविधीकरण) शामिल रहे।
विज्ञापन



केंद्रीय कृषि मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में अमरूद का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव, महापौर महंत गिरीशपति पति त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, अटारी कानपुर के निदेशक डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, कृषि अनुभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी, निदेशक प्रसार डॉ. राम बटुक सिंह, संयुक्त निदेशक (अयोध्या मंडल) डॉ. एके मिश्रा, उप कृषि निदेशक अयोध्या डॉ. पीके कनौजिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ. वीपी शाही सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवाचारों की विशेष सराहना की
केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, ड्रोन उपयोग, यंत्रीकरण और फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों एवं नवाचारों को अपनाकर किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। शोभाराम की ओर से अपनाई गई एकीकृत कृषि प्रणाली एवं सबीना खातून की ओर से ड्रोन तकनीक के माध्यम से किए जा रहे नवाचारों की विशेष सराहना की।

रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

इससे पहले बुधवार दोपहर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी के साथ अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। राम मंदिर पहुंचने पर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने उनका स्वागत किया। चंपत राय ने मंदिर निर्माण कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने मंदिर की भव्यता की सराहना की। उन्होंने हनुमतलाला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास से भेंटकर आशीर्वाद लिया। देर शाम वह मां सरयू की महाआरती में भी शामिल हुए।

25- कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से संवाद करते केंद्रीय कृषि मंत्री- संवाद

25- कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से संवाद करते केंद्रीय कृषि मंत्री- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed