Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   State's agricultural economy reaches new heights: Aulakh

बुलंदी पर पहुंची प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था : औलख

Sun, 05 Oct 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 05 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
State's agricultural economy reaches new heights: Aulakh
57- कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख
कुमारगंज। कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है। इस वृद्धि को मजबूत खाद्यान्न उत्पादन का समर्थन प्राप्त है, जो 2024-25 में 73.7 मिलियन टन तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रविवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थायी कृषि एवं आजीविका सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमें रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग कम करके जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन

जल संसाधनों का अधिकतम और कुशल उपयोग के लिए ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि यूपी भारत में सबसे बड़ा सब्जी उत्पादक है। प्रदेश 388 लाख टन दूध का उत्पादन करके देश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में शानदार काम कर रहा है। इस वर्ष विश्वविद्यालय को प्राकृतिक खेती का नोडल सेंटर नियुक्त किया गया है, इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed