{"_id":"6a70b7105f182b082604c206","slug":"state-level-swimming-competition-to-be-held-in-dabhasemar-from-august-14-to-16-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-155353-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 14 से 16 अगस्त तक डाभासेमर में होगी प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 14 से 16 अगस्त तक डाभासेमर में होगी प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता
Mon, 03 Aug 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर स्थित तरणताल में 14 से 16 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से चयनित तैराक विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
आयोजन स्थल पर तरणताल की तकनीकी जांच, लेन व्यवस्था, टाइमिंग सिस्टम, खिलाड़ियों के बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा, पेयजल और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए कोच और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं, जबकि निर्णायकों और तकनीकी अधिकारियों की सूची भी अंतिम चरण में है। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनके आवास और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम के चयन के लिए जल्द ही मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद चयनित तैराक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तैराकी कोच बसंत यादव ने बताया कि सभी तैयारियां तय समय के अनुसार कराई जा रही हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी।