{"_id":"662bfabb6496364cea06d745","slug":"star-campaigners-will-be-able-to-stay-in-rooms-ranging-from-rs-1450-to-rs-35538-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-699952-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 1450 से 35,538 रुपये तक के कमरे में ठहर सकेंगे स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 1450 से 35,538 रुपये तक के कमरे में ठहर सकेंगे स्टार प्रचारक
Sat, 27 Apr 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए आने वाले विभिन्न दलाें के स्टार प्रचारकों को ठहराने के लिए होटलों में कमरे की दर तय कर दी गई है। इसके लिए शहर के छह प्रमुख होटल चिन्हित किए गए हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी इन होटलों में सबसे महंगा 35,538 रुपये में और सस्ते में 1450 रुपये में कमरे बुक करा सकते हैं। सभी प्रत्याशियों को इस खर्च का हिसाब भी देना होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार की ओर से विभिन्न होटलों के कमरों के किराए की सूची सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके अनुसार सबसे महंगे कमरे होटल पार्क इन रैडिसन में हैं। यहां पर चार अलग-अलग श्रेणियों में 16,500 से लेकर 35,538 रुपये प्रतिदिन किराए वाले कमरे बुक कराए जा सकते हैं। होटल शाने अवध में प्रतिदिन के हिसाब से कमरों की शुरुआत 4500 रुपये से है। सबसे महंगा कमरा 9500 रुपये का है।
होटल कृष्णा पैलेस में 3000 से 7450 रुपये तक के कमरे बुक कराए जा सकते हैं। होटल पंचशील में आठ श्रेणियों में 4500 से 16,500 तक के कमरे उपलब्ध हैं। होटल रामायणा में पांच श्रेणियों में 4500 से 16,500 रुपये तक के कमरे प्रत्याशी बुक करवा सकते हैं। तारा जी रिसार्ट में 3500 और 4000 रुपये के कमरे उपलब्ध हैं। सबसे सस्ते कमरे होटल तिरूपति में उपलब्ध हैं। यहां पर 1450 से 3850 रुपये तक के कमरे राजनीतिक दलों के प्रत्याशी बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार सामग्रियों व सभा स्थल के इंतजामों के लिए निर्धारित दरें
एम्पलीफायर और माइक्रो फोन समेत लाउडस्पीकर का भाड़ा -600 रुपये प्रतिदिन
पोडियम/पंडाल का निर्माण (पांच व्यक्तियों के लिए मानक आकार)-नौ रुपये प्रति वर्ग फिट
कपड़े का बैनर और झंडा- साइज के हिसाब से 77, 45 व 22 रुपये प्रति अदद
प्लास्टिक के झंडे - 25 रुपये प्रति चार फिट
हैंडबिल- 205 रुपये प्रति हजार
पोस्टर- साइज के हिसाब से 1160, 3400 व 4600 रुपये प्रति हजार
होर्डिंग - 18 रुपये प्रति वर्ग फिट
लकड़ी के कट आउट - 55 रुपये प्रति वर्ग फिट
कपड़े व प्लास्टिक के कट आउट- 75 रुपये प्रति वर्ग फिट
गेट का निर्माण- 1025 रुपये प्रति अदद प्रतिदिन
तोरण का निर्माण- 2600 रुपये प्रति अदद प्रतिदिन