फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Specialist doctors did not reach the special medical camp

Ayodhya News: विशेष चिकित्सा शिविर में नहीं पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टर

Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 27 Sep 2025 06:40 PM IST
सार

मिल्कीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला सशक्तिकरण स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। विशेषज्ञ डॉक्टरों के न आने से मरीजों का इलाज केवल नियमित डॉक्टरों ने किया। इससे शिविर का उद्देश्य आंशिक रूप से अधूरा रह गया।

विज्ञापन
Specialist doctors did not reach the special medical camp

विस्तार

मिल्कीपुर। सीएचसी में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आयोजित विशेष शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के न पहुंचने से अभियान खानापूर्ति तक सीमित रहा। नियमित डाॅक्टरों की ओर से ही शिविर में आए मरीजों का परीक्षण और इलाज किया गया।
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित विशेष चिकित्सा व जांच शिविर में क्षेत्र के 230 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनका परीक्षण व उपचार स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत अधीक्षक डॉ. आनंद सिन्हा, डॉ. गुंजन यादव, डॉ. गया प्रसाद व डॉ. अवनीश तिवारी ने किया। शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें श्रीराम चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ अविनाश द्विवेदी, जिला चिकित्सालय के मानसिक रोग विशेषज्ञ शिशिर वर्मा, सीएचसी सोहावल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप तिवारी, मेडिकल काॅलेज के डाॅ. आकाश गुप्त व संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज के डॉ. अमित राय शामिल थे। इनमें से किसी डॉक्टर के शिविर में न पहुंचने से उद्देश्य अधूरा रह गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद सिन्हा ने बताया कि विशेषज्ञ डाक्टरों के शिविर में न पहुंचने से मरीजों की जांच व उपचार नहीं हो सका। सीएचसी के कार्यरत डाक्टरों ने आए हुए मरीजों का परीक्षण व उपचार किया। इस दौरान मिल्कीपुर विधायक के प्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्र, भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed