फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special security arrangements at booths

Ayodhya News: 294 क्रिटिकल और 46 वल्नरेबल बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम

Mon, 20 May 2024 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 20 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Special security arrangements at booths
अयोध्या। मतदान के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में चिह्नित किए गए 294 क्रिटिकल और 46 वल्नरेबल बूथों पर पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की योजना है। जिलेभर में लगभग 7,000 जवानों के हवाले मतदान की सुरक्षा व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


वल्नरेबल बूथों पर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं, जो स्थानीय लोगों से संवाद करके उन्हें बूथों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी होगी। अलग-अलग टीमें क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेंगी और इनपुट तलाशेंगी। किसी तरह से चुनाव में खलल डालने की मंशा रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



तीन स्तरीय होगी स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा
-जीआईसी में बने स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा तीन स्तरीय होगी। पहले घेरे में सीएपीएफ, दूसरे में पैरामिलिट्री व तीसरे घेरे में पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। 24 घंटे सीसीटीवी से इसकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा व्यवस्था पर एक नजर...
वल्ररेबल मतदेय स्थल -46
क्रिटिकल मतदेय स्थल- 394
कांस्टेबल/हेड कांस्टबेल - 3500
निरीक्षक/उपनिरीक्षक - 500
स्टेट क्यूआरटी-18
क्लस्टर मोबाइल टीम-132
पैरामिलिट्री फोर्स -12 कंपनी
पीएसी-पांच कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed