{"_id":"6a68bbefff0516fb7204e1ab","slug":"special-prayers-will-be-held-at-17-temples-within-the-ram-janmabhoomi-complex-on-guru-purnima-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: गुरु पूर्णिमा पर राम जन्मभूमि परिसर के 17 मंदिरों में होगा विशेष पूजन, रामलला का पंचामृत अभिषेक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: गुरु पूर्णिमा पर राम जन्मभूमि परिसर के 17 मंदिरों में होगा विशेष पूजन, रामलला का पंचामृत अभिषेक होगा
Tue, 28 Jul 2026 07:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:55 PM IST
सार
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान रामलला का पंचामृत अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा। इसके साथ ही रामदरबार का भी पंचामृत अभिषेक कर विशेष शृंगार और आरती की जाएगी।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर आध्यात्मिक उल्लास और वैदिक अनुष्ठानों से गुंजायमान रहेगा। राम जन्मभूमि परिसर स्थित 17 मंदिरों में विशेष पूजन, अभिषेक और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार शाम आयोजित धर्म समिति की बैठक में विस्तृत रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि भगवान रामलला का पंचामृत अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा। इसके साथ ही रामदरबार का भी पंचामृत अभिषेक कर विशेष शृंगार और आरती की जाएगी। धर्म समिति के निर्णय के अनुसार, सत्य मंडपम में स्थापित महर्षि वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, वाल्मीकि सहित सप्तऋषियों एवं अन्य महापुरुषों के मंदिरों में भी विशेष पूजन कराया जाएगा। इन सभी अनुष्ठानों के लिए पुजारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है, ताकि विधि-विधान से सभी कार्यक्रम संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अखिलेश पर हुए हमलावर, बोले- राहुल मजबूत, अखिलेश पड़ रहे कमजोर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्व राज्य मंत्री नानक दीन भुर्जी विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरे, चश्मदीद ने पुलिस से बयां की सच्चाई
इसके अलावा परकोटा क्षेत्र में स्थित सभी मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना होगी। परिसर के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं विशेष अभिषेक-पूजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं, कुबेर टीला स्थित कुबेरेश्वर महादेव का भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वैदिक मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक किया जाएगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार, सभी अनुष्ठान निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होंगे और श्रद्धालु गुरु पूर्णिमा के दिन इन विशेष पूजन कार्यक्रमों के दर्शन कर सकेंगे।
रामलला और रामदरबार को लगेगा छप्पन भोग
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, पंचामृत अभिषेक और विशेष शृंगार के साथ रामलला सरकार और रामदरबार को छप्पन भोग भी अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत महाआरती संपन्न होगी।