फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Former Minister of State Nanak Deen Bhurji dies after jumping from the seventh floor of the MLA residence;

UP: पूर्व राज्य मंत्री नानक दीन भुर्जी विधायक निवास की 7वीं मंजिल से कूदे, मौत; चश्मदीद ने बयां की सच्चाई

Tue, 28 Jul 2026 07:48 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 28 Jul 2026 07:48 PM IST
सार

लखनऊ में पूर्व राज्य मंत्री नानक दीन भुर्जी की विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी सहित सभी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। मौत के कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

विज्ञापन
UP: Former Minister of State Nanak Deen Bhurji dies after jumping from the seventh floor of the MLA residence;
पूर्व मंत्री की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हजरतगंज में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मदेयगंज के खदरा निवासी दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री नानकदीन भुरजी (55) ने नए विधायक आवास की सात मंजिल से कूद कर जान दे दी। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। आवास में ले सीसीटीवी फुटेज में वह कूदते हुए दिखे हैं।

विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि नानकदीन मूलरूप से बाराबंकी के बेहटा के रहने वाले थे। वह इस समय भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में पदाधिकारी थे। उनके सहयोगी लालन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह नानकदीन के साथ नए विधायक आवास के सातवें तल स्थित विधायक हंसू राम के फ्लैट संख्या 703 में पहुंचे थे।फ्लैट में विधायक के प्रतिनिधि आरिफ भी मौजूद थे। 
विज्ञापन




लालन के मुताबिक, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री ने उन्हें जाने के लिए और फिर दोबारा दोपहर तीन उन्हें लेने के लिए आने की बात कही थी। एसीपी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे नानकदीन ने आरिफ को कॉफी बनाने के लिए बोला था। आरिफ किचन चले गए और काफी बनाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उन्हें जोर से आवाज सुनाई पड़ी वह भाग कर अपार्टमेंट की बालकनी में पहुंचे तो उन्हें सड़क पर पड़े हुए थे। भाग कर वह सड़क पर गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर हजरतगंज पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची। टीम ने छानबीन की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। मामले की जानकारी पुलिस ने उनके घरवालों और ससुर को दी।
 

UP: Former Minister of State Nanak Deen Bhurji dies after jumping from the seventh floor of the MLA residence;
नानकदीन भुर्जी वर्तमान में भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महामंत्री थे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बड़े भाई ने कहा- पार्टी में पद को लेकर परेशान थे नानकदीन

सिविल अस्पताल में मौजूद नानकदीन के बड़े भाई प्रवीण गुप्ता ने बताया कि छोटे के भाई के परिवार में उनकी पत्नी मंजू, बेटा उत्तम, पुरुषोत्तम और एक बेट है। प्रवीण का कहना है कि छोटे भाई पार्टी में पद को लेकर परेशान रहते थे।वहीं, नानकदीन के ससुर अलीगंज के बड़ा चांदगंज निवासी भोलानाथ ने बताया कि उन्होंने दामाद से कई बार उनसे कुछ समस्या के बारे में पूछा, मगर उन्होंने कभी ऐसे नहीं कही। जबकि नानकदीन के परिचित ने अज्ञात पर उनकी हत्या करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

 

अक्सर विधायक आवास में घूमते दिखते थे पूर्व मंत्री

एसीपी हजरतगंज ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री अक्सर विधायक आवास में घूमते दिखते थे। फिलहाल अभी तक उनके घरवालों ने थाने में लिखित तहरीर नहीं दी है। अगर वे शिकायत देंगे तो जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed