फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special cleanliness drive in Ayodhya before President's arrival

Ayodhya News: राष्ट्रपति के आगमन से पहले अयोध्या में विशेष स्वच्छता अभियान

Mon, 16 Mar 2026 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 16 Mar 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive in Ayodhya before President's arrival
अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 19 मार्च को अयोध्या आगमन को लेकर नगर निगम ने सोमवार से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 20 मार्च तक चलाया जाएगा। इसके तहत राम की पैड़ी से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुए अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने भी सफाई कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन


महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत राम की पैड़ी, सरयू घाट, नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कराई जा रही है। घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान नगर आयुक्त ने पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राम की पैड़ी और आसपास लगाए गए वाटर एटीएम व वाटर कियोस्क के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रपति के संभावित आवागमन मार्ग का भी जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ व भारत भार्गव, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता सिविल राजपति यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed