फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Special Campaign Marking 12 Years of BJP: Emphasis on Public Dialogue and Yoga

Ayodhya News: भाजपा के 12 साल पूरे होने पर विशेष अभियान, जनसंवाद और योग पर जोर

Fri, 29 May 2026 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 May 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Special Campaign Marking 12 Years of BJP: Emphasis on Public Dialogue and Yoga
अयोध्या। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा पांच से 21 जून तक एक विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान में योग, स्वच्छता और जनसंवाद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अयोध्या के सर्किट हाउस में आयोजित एक कार्यशाला में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कार्यशाला में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 और 14 जून को जिला स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर, 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होगा। 17 से 20 जून तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विशेष जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान को भी सफल बनाने पर जोर दिया गया। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर तक योग शिविरों के आयोजन के साथ होगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने अयोध्या और ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed