फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP workers surrounded Yogi government on law and order and crimes against women In Ayodhya

Ayodhya News: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, महिला अपराधों सहित कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा

Thu, 27 Feb 2025 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 05:55 PM IST
सार

अयोध्या में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिला अपराधों सहित कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि कानून व्यवस्था संभालने में भाजपा सरकार फेल साबित हो रही है।

विज्ञापन
SP workers surrounded Yogi government on law and order and crimes against women In Ayodhya
Ayodhya News: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया गया। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि अयोध्या में दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इधर एक-दो महीने में एक दर्जन से अधिक बेटियों के साथ जघन्य अपराध हुआ है। उदाहरण देते हुए सांसद ने बताया कि अयोध्या कोतवाली के शहनवा गांव में बेटी के साथ क्रूरता के साथ हत्या हुई। 
विज्ञापन


इस हत्या में भाजपा के लोग फंसे हुए हैं। खंडासा थाना के कुरावन गांव में 14 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ। थाना इनायतनगर क्षेत्र से एक बेटी स्कूल में फीस जमा करने आई थी। आरोपियों ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब वह बेहोश हो गई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से थाना पूराकलंदर क्षेत्र के सरियावां में भी चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इनायतनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर सथरा में एक व्यक्ति को मार दिया गया। जनपद में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। कानून व्यवस्था संभालने में भाजपा सरकार फेल साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed