फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP alleges conspiracy to stop Ayodhya's development: Mayor

सपा का आरोप अयोध्या के विकास को रोकने की साजिश: महापौर

Wed, 15 Oct 2025 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 15 Oct 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
SP alleges conspiracy to stop Ayodhya's development: Mayor
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री पवन पांडेय के कथित भ्रष्टाचार के आरोप को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने निराधार और पूर्वाग्रह से ग्रसित करार देते हुए पलटवार किया। महापौर बुधवार को नगर निगम कार्यालय सभागार तिलक हाल में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को अयोध्या का विकास रास नहीं आ रहा है। यही कारण है कि उनकी साफ-सुथरी छवि को दागदार बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि आडिट आपत्तियों के आधार पर आरोप लगाना अपरिपक्व होने का प्रतीक है। यह अयोध्या के विकास में अड़ंगा डालने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि आडिट आपत्तियों का समय से जवाब दिया जाएगा। विभाग सभी आपत्तियों का बिंदुवार जवाब तैयार कर रहा है। उनका निस्तारण होने के बाद यदि कोई भी खामी पाई गई तो दोषी अधिकारी दंडित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगरवासी आश्वास्त रहें कि उनकी सभी शंकाओं को निर्मल किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति पर नगर निगम कायम है और उसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़, पूर्व सभापति जय नारायण सिंह रिंकू, वरिष्ठ पार्षद बृजेंद्र सिंह, चंदन सिंह, अनिल सिंह, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, अभय श्रीवास्तव, विनय जायसवाल, अजय पांडेय, सलमान हैदर, हरिश्चंद्र गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed