फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   son killed his father for greed of land In Ayodhya brother was declared guilty on testimony of his sister

Ayodhya News: जमीन की लालच में बेटे ने कर दी पिता की हत्या, बहन की गवाही पर भाई दोषी करार; जानें पूरी घटना

Tue, 26 Aug 2025 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 07:34 PM IST
सार

अयोध्या में जमीन की लालच में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बहन की गवाही पर अदालत ने भाई को दोषी करार दिया। मामले में 27 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। आगे पढ़ें और जानें पूरी घटना...

विज्ञापन
son killed his father for greed of land In Ayodhya brother was declared guilty on testimony of his sister
सांकतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में जमीन के लालच में पिता को मौत के घाट उतारने वाले बेटे को अदालत ने दोषी ठहराया है। मृतक की बेटी और दोषी करार अभियुक्त नकछेद की सगी बहन के बयान व पैरवी के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शिवानी जायसवाल ने यह फैसला सुनाया है। न्यायाधीश ने दोष सिद्ध अभियुक्त के खिलाफ सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना मवई क्षेत्र के शेरपुर गांव की वर्ष 2020 की है। गांव निवासी माताफेर 16 अगस्त की रात भोजन के बाद खेत की रखवाली करने चले गए। अगले दिन सुबह 6:30 बजे वह मृत मिले। उनकी बेटी संगीता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

आरोपी को पुलिस सुरक्षा में जेल भेज दिया गया

विवेचना के दौरान मृतक के बेटे नकछेद का नाम प्रकाश में आया। मृतक अपनी जायदाद बेटी को देना चाहते थे। इसी रंजिश में नकछेद ने पिता की हत्या कर दी। न्यायाधीश ने पत्रावली पर मौजूद सबूत के आधार पर आरोपी नकछेद को दोषी ठहराया है। दोषी करार देने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed