{"_id":"6a04dd4b72da4a906b0bf35a","slug":"some-want-to-become-ias-and-some-want-to-become-lawyer-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-149414-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कोई बनना चाहता है आईएएस तो कोई वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कोई बनना चाहता है आईएएस तो कोई वकील
Thu, 14 May 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 14 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
कक्षा-12 का परिणाम जारी होने के बाद बुधवार को उदया पब्किल स्कूल में सेल्फी लेतीं छात्राएं।
विद्यार्थियों ने सेल्फ स्टडी व परिवार के सहयोग को बताया सफलता का आधार
अयोध्या। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में अयोध्या मंडल के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रचा है। किसी ने 98 प्रतिशत तो किसी ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर न अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। कोई आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहता है तो कोई विधिक क्षेत्र और शिक्षा जगत में योगदान देने का सपना संजोए हुए है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, अनुशासित दिनचर्या और सेल्फ स्टडी को दिया है।
सुभाष चंद्र बोस को रोल मॉडल मानतीं हैं जयति
जेबी अकादमी अयोध्या की छात्रा जयति छापड़िया ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। उनके पिता प्रो. मनोज छापड़िया साकेत महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं, जबकि माता डॉ. ज्योति छापड़िया असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी बड़ी बहन मान्या छापड़िया भी जनपद टॉपर रह चुकी हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। जयति ने अपनी सफलता का श्रेय श्री राधा-कृष्ण की भक्ति, परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपना रोल मॉडल मानने वाली जयति का सपना आईएएस अधिकारी बनना है।
आयुषी देना चाहती हैं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान
अवध इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आयुषी ठाकुर ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी माता शैलजा और पिता जय हिंद दोनों पेशे से शिक्षक हैं। आयुषी की सफलता से विद्यालय और परिवार में उत्साह का माहौल है। आयुषी ने बताया कि वह भविष्य में शिक्षक बनकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं।
विज्ञापन
आर्कियोलॉजिस्ट बनने का सपना
जिंगल बेल स्कूल की छात्रा आनंदिता चतुर्वेदी ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। नियावां निवासी आनंदिता के पिता आदित्य चतुर्वेदी व्यापारी हैं, जबकि माता स्मृति चतुर्वेदी गृहिणी हैं। आनंदिता ने बताया कि वह भविष्य में आर्कियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। आनंदिता नियमित सेल्फ स्टडी करती थीं। सुबह और दोपहर पढ़ाई करने के बाद शाम को रिवीजन पर विशेष ध्यान देती थीं।
रिमिषा विधिक क्षेत्र में बढ़ना चाहती हैं आगे
वजीगंज स्थित कैंब्रियन स्कूल की छात्रा रिमिषा बदर ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनके पिता प्रो. बदरुद्दीन और माता शिरी फातिमा हैं। रिमिषा ने कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के समस्त अध्यापकों और अपनी बड़ी बहन को देना चाहती हैं। रिमिषा ने बताया कि नियमित तीन से चार घंटे की सेल्फ स्टडी उनकी तैयारी का मुख्य आधार रही। उनका सपना विधिक क्षेत्र में आगे बढ़ना है और वह केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करना चाहती हैं।
प्रणव का लक्ष्य आईएएस बनकर देश सेवा
सनबीम स्कूल के छात्र प्रणव पांडेय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी माता रीता पांडेय हैं जबकि पिता गिरीश कुमार पांडेय मारुति सुजुकी स्मार्टव्हील्स कंपनी में कार्यरत हैं। प्रणव ने बताया कि उनका सपना यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस अधिकारी बनना है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और नियमित पढ़ाई, अनुशासन तथा धैर्य ही अच्छे परिणाम की असली कुंजी हैं।