फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Solid waste management system should be on the lines of Indore and Surat

Ayodhya News: इंदौर व सूरत की तर्ज पर हो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली

Sat, 24 May 2025 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
Solid waste management system should be on the lines of Indore and Surat
अयोध्या। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने राज्य स्मार्ट सिटी योजना में चयनित कंपोजिट विद्यालय, कटरा में निर्माणाधीन स्मार्ट क्लास, एमआरएफ सेंटर व बैसिंह कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। कांशीराम कॉलोनी के पास पांच टीपीडी क्षमता वाले मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में कचरा प्रसंस्करण प्रक्रिया, कार्य संचालन की गुणवत्ता व स्वच्छता मानकों की समीक्षा की। इंदौर व सूरत जैसे स्वच्छतम शहरों की तर्ज पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली विकसित करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय, कटरा में अधूरे पड़े शौचालय व बाउंड्रीवॉल के काम को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। बैसिंह कान्हा गोशाला व एबीसी सेंटर परिसर की स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, शेड की व्यवस्था और लू व गर्मी से गोवंश की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि किसी भी विकास परियोजना में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी काम समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से हों। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय, सहायक अभियंता राजपति यादव, मुख्य सफाई व खाद्य निरीक्षक राजेश झा, सफाई व खाद्य निरीक्षक विजयेंद्र वर्मा, अवर अभियंता अमित जायसवाल, सफाई निरीक्षक राकेश वर्मा व पशु चिकित्सक डॉ. रावेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नगर निगम क्षेत्र में जल निगम की विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा के लिए जल निगम के अभियंताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया। काम में पारदर्शिता व नागरिकों को सुगम जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता बिजली व यांत्रिकी पंकज यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम संचय शुक्ल व सहायक अभियंता संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed