फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Six medical agencies investigated for codeine-containing cough syrup

Ayodhya News: कोडीन युक्त कफ सिरप के लिए छह मेडिकल एजेंसी की हुई जांच

Wed, 03 Dec 2025 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 03 Dec 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Six medical agencies investigated for codeine-containing cough syrup
अयोध्या। कोडीनयुक्त कफ सिरप व नारकोटिक्स दवाओं के अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिले में भी सख्ती शुरू हुई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले की छह मेडिकल एजेंसी पर छापा मारकर जांच किया है। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी तो नहीं मिली है, लेकिन प्रतिष्ठानों के क्रय-विक्रय अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक आलोक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ की दो फर्मों ने भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप और नारकोटिक्स औषधियों की आपूर्ति प्रदेश के विभिन्न जनपदों में की है। इसलिए प्रदेश मुख्यालय से इसकी पड़ताल के निर्देश मिले थे। इसके अनुपालन में जिले की यूनाइटेड फार्मा, योगेश फर्म एंड सर्जिकल, श्री चंद्र ड्रग एजेंसी, रिकाबगंज, एस के फार्मा, रुदौली, विकास फार्मा, कुमारगंज, हनुमत मेडिकल एजेंसी, नियावां पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन

सभी फर्मों के प्रस्तुत किए क्रय बीजकों का सत्यापन किया गया। अभी भी सत्यापन प्रक्रिया गतिमान है। जिले के बाहर खरीदकर ले जाने वाले दुकानदारों को नोटिस भेजी जा रही है। संबंधित जिले के औषधि निरीक्षकों को सूचित किया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच करके उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। अन्य पहलुओं पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed