{"_id":"69b036affbb908b5ce0a12f7","slug":"shri-ram-praise-echoed-in-ram-janmabhoomi-yagyashala-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-144725-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम जन्मभूमि यज्ञशाला में गूंजी श्रीराम स्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम जन्मभूमि यज्ञशाला में गूंजी श्रीराम स्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित यज्ञशाला में मंगलवार को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्र जागृति अभियान समिति, मैसूर (कर्नाटक) के तत्वावधान में आयोजित ‘नृत्य देवालय यात्रा’ के तहत कलाकारों ने भगवान श्रीराम और श्रीगणेश की स्तुति प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
राम मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में यात्रा के प्रमुख रवि हौसला के नेतृत्व में लगभग 50 मातृ शक्तियों ने भाग लिया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुए इस आयोजन में कलाकारों ने भावपूर्ण नृत्य और स्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम और श्रीगणेश का गुणगान किया। मनमोहक प्रस्तुतियों ने यज्ञशाला में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब दो घंटे तक चले भक्ति कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों ने राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला और श्रीराम परिवार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन से मंदिर परिसर का वातावरण देर तक भक्तिमय बना रहा।