फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   She tricked her lover into calling her, beat him up, and shaved his head

Ayodhya News: झांसा देकर प्रेमी को बुलाया, पीटा और सिर मुंडाया

Fri, 27 Mar 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
She tricked her lover into calling her, beat him up, and shaved his head
तारुन। थाना क्षेत्र के नथनपुर में प्रेमी युवक को बुलाकर बंधक बनाने, सिर मुंडवाने, पिटाई करने और वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक गोंडा जिले के पीड़ित पक्ष के एक युवक का युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पूर्व युवती अपने ननिहाल खपरैला नथनपुर थाना तारुन आई हुई थी। आरोप है कि युवती के परिजनों व परिचितों ने युवक को फोन कर कोर्ट मैरिज कराने का झांसा देकर गांव बुलाया। बताया गया कि 21 मार्च को युवक अपने तीन साथियों के साथ कार से खपरैला नथनपुर पहुंचा। वहां मौजूद आरोपियों ने उन्हें एक घर में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। देर रात कमरे में पहुंचे लोगों ने जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने मोबाइल फोन व अन्य सामान छीन लिया। साथ ही एक युवक की सोने की अंगूठी और दूसरे के गले की चेन भी छीन ली गई। आरोप है कि सभी से करीब 1.65 लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं अपमानित करने के उद्देश्य से सभी युवकों के सिर मुंडवा दिया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी भाग गए और पीड़ितों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, विवेचना में और भी तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed