फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Set of postage stamps issued on Shri Ram Temple handed over to Trust General Secretary

Ayodhya News: ट्रस्ट महासचिव को सौंपा श्रीराम मंदिर पर जारी डाक टिकटों का सेट

Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Set of postage stamps issued on Shri Ram Temple handed over to Trust General Secretary
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को राम मंदिर पर जारी स्मारक डाक टिकट भेंट कर
अयोध्या। अयोध्या दौरे पर आए लखनऊ मुख्यालय डाक परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। उन्हें श्रीराम मंदिर पर जारी स्मारक डाक टिकट का एक सेट भेंट किया। इस दौरान देश-विदेश में श्रीराम और उनके जीवन से जुड़े अनेकों पहलुओं पर जारी डाक टिकटों के संकलन की बुकलेट भी भेंट की।
विज्ञापन


विवेक कुमार ने बताया कि पिछले दिनों नई दिल्ली में प्रधानमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर छह स्मारक टिकट जारी किया था। इन डाक टिकटों में राम मंदिर से जुड़ीं तमाम विशेषताएं शामिल हैं। बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चार हजार से अधिक निमंत्रणों को डाक विभाग ने समय से सभी आगंतुकों तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि विभाग अयोध्या में एक फिलेटलिक म्यूजियम बनाने जा रहा है। इसमें अन्य डाक टिकटों के साथ श्रीराम के जीवन से जुड़े सभी प्रमुख डाक टिकटों का संग्रह देखने को मिलेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अयोध्या धाम उपडाक घर के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसको माॅडल पोस्ट ऑफिस के तौर पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed