फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Senior officers remained stationed in Ayodhya Dham, Samadhan Diwas remained deserted

Ayodhya News: वरिष्ठ अफसर अयोध्या धाम में डटे, सूना रहा समाधान दिवस

Sat, 15 Feb 2025 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 15 Feb 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Senior officers remained stationed in Ayodhya Dham, Samadhan Diwas remained deserted
अयोध्या। जिले से लेकर तहसीलों तक के वरिष्ठ अफसर अयोध्या धाम में उमड़ी महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डटे हुए हैं। ऐसे में तहसील मुख्यालयों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सूने रहे। कहीं एडीएम व सीआरओ तो कहीं पर तहसीलदार से लेकर नायब तहसीलदार तक ने जनसुनवाई की औपचारिकता पूरी की। सदर तहसील में डीएम चंद्र विजय सिंह व अन्य कोई जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


रोस्टर के अनुसार सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था लेकिन वे सुबह से ही राम मंदिर में मोर्चा संभाले हुए थे। इसी तरह एसएसपी राजकरण नय्यर व एसडीएम सदर विकास धर दुबे समेत अन्य कोई जिला स्तरीय अधिकारी भी नहीं आ सके। ऐसे में तहसीलदार विनोद चौधरी ने शिकायतें सुनी। 32 शिकायतों में से सिर्फ दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस दौरान 21 लोगों ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। कोटडीह गांव के प्रदीप कुमार ने शिकायत की कि चकमार्ग पर विपक्षी ने अवैध रूप से दीवार खड़ी कर ली है। इस दौरान एसडीएम राजीव रतन सिंह, तहसीलदार प्रदीप सिंह, बीडीओ हैरिंग्टनगंज अखिलेश मिश्र व बीडीओ मिल्कीपुर अखिलेश गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार सीआरओ की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। अयोध्या धाम में एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह व राजस्व कर्मियों की ड्यूटी होने का असर दिखा। अधिकतर लेखपाल नदारद रहे। सीआरओ के भी आधे घंटे सुनवाई कर चले जाने के बाद तहसीलदार सुमित सिंह ने फरियादियों की शिकायत सुनी। 104 शिकायतें में छह का निस्तारण किया जा सका।

भेलसर प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली तहसील में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। अधिकांश अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी अयोध्या धाम में लगाई गई है। इस कारण मौके पर ज्यादातर अधिकारी नदारद रहे। नायब तहसीलदार मवई राज नारायन मौर्य ने फरियादियों की शिकायत सुनी। इस दौरान 96 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया।




बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में काफी कम फरियादी पहुंचे। एडीएम एफआर महेंद्र सिंह राम मंदिर परिसर में ड्यूटी लग जाने के कारण नहीं पहुंच सके। नायब तहसीलदार दीपांकर ने बताया कि 45 प्रार्थना पत्रों में से 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह, ईओ अंजू यादव, एसडीओ संदीप यादव व बीईओ अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed