{"_id":"6a7376773a6a0ea82e0acbbb","slug":"senior-citizens-are-getting-easy-access-to-the-darshan-of-ram-lalla-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-155577-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहे रामलला के सुगम दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहे रामलला के सुगम दर्शन
Wed, 05 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
33--- फोटो नीरज कुमार (अमर उजाला)---श्रीराम मंदिर से रामलला का दर्शन कर बाहर निकलते श्रद्धालु।
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुविधा बढ़ाते हुए नई व्यवस्था लागू की है। अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन पास के लिए ट्रस्ट से पूर्व अनुमोदन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। वे केवल आधार कार्ड दिखाकर ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से कुछ ही मिनटों में पास प्राप्त कर सकेंगे।
ट्रस्ट के अनुसार, वरिष्ठ नागरिक अपने साथ एक सहयोगी को भी ले जा सकेंगे। दोनों को आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद लगभग 10 मिनट में सुगम दर्शन पास जारी कर दिया जाएगा। जिन श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर की आवश्यकता होगी, उन्हें यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
सुगम दर्शन पास श्रीरामजन्मभूमि पथ स्थित ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर पर प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बनाए जा रहे हैं। दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए पासधारकों के लिए दो-दो घंटे के छह समय स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रस्ट ने सुगम दर्शन और आरती पासधारकों के लिए कार्यालय परिसर में निशुल्क लॉकर की व्यवस्था भी की है, जहां श्रद्धालु अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं। सामान्य श्रद्धालुओं के लिए सामान जमा करने की सुविधा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र में उपलब्ध रहेगी।
तीन वर्ष तक के बच्चे के साथ आने वाली माताओं को भी मिलेगी सुविधा
ट्रस्ट ने तीन वर्ष तक के बच्चे को गोद में लेकर आने वाली माताओं के लिए भी विशेष प्रावधान किया है। ऐसी माताएं एक सहयोगी के साथ बिना किसी पूर्व अनुमोदन के केवल आधार कार्ड दिखाकर सुगम दर्शन पास बनवा सकेंगी। पास जारी करते समय काउंटर पर मां और बच्चे का फोटो लिया जाएगा, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पास उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इसके अलावा, 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग से दर्शन पास बनवाने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने अभिभावकों के साथ बिना पास के ही रामलला के दर्शन कर सकते हैं। यह व्यवस्था पहले से लागू है।