फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Security of the Ram Temple during the Sawan Mela will be handed over to the ATS

Ayodhya News: सावन मेले में एटीएस के हवाले होगी राम मंदिर की सुरक्षा

Sun, 26 Jul 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 26 Jul 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Security of the Ram Temple during the Sawan Mela will be handed over to the ATS
राम मंदिर में रविवार को सजा रामलला का विग्रह।
अयोध्या। सावन मेले के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप दिया गया है। पूरे मेले के दौरान राम मंदिर की सुरक्षा का दायित्व उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के नेतृत्व में बहुस्तरीय सुरक्षा एजेंसियों के पास रहेगा।
विज्ञापन


सावन मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यह मेला पूरे एक पखवाड़े तक आयोजित होता है। इस दौरान राम मंदिर में रोजाना दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मुख्य पर्व पर यह संख्या बढ़ सकती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी करीब 800 हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्मार्ट कैमरों से की जाएगी, जो संदिग्ध गतिविधियों और भीड़ के दबाव पर तत्काल अलर्ट देंगे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की स्थिति में रामलला के दर्शन का समय बढ़ाया जाएगा, ताकि लंबी कतारों में लगे श्रद्धालुओं को जल्द दर्शन मिल सकें। सुरक्षा, दर्शन और भीड़ प्रबंधन को लेकर ट्रस्ट, पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। ट्रस्ट का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन के साथ अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम
सावन मेले में उमस और तेज धूप को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन मार्ग पर बड़े पैमाने पर तिरपाल (शेड) लगाए गए हैं। यात्री सुविधा केंद्र से लेकर अंगद टीला निकासी मार्ग तक भी अब तिरपाल लगा दी गई है। इससे श्रद्धालुओं को तेज गर्मी व धूप से राहत मिलेगी। यही नहीं दर्शन पथ पर बिछाए गए मैट पर निरंतर पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं के पांव न जलें इसके साथ ही पेयजल, मिस्ट फैन, चिकित्सा सहायता, व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार केंद्र और अतिरिक्त स्वयंसेवकों की भी व्यवस्था की गई है।

वर्जन
मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की आधुनिक उपकरणों से जांच की जाएगी। एटीएस, पीएसी, सीआरपीएफ, पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया इकाइयों को भी तैनात किया जाएगा। कंट्रोल रूम से पूरे परिसर की 24 घंटे निगरानी होगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी अलर्ट रहेगा।- विजय शंकर मिश्रा, एसपी सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed