Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Scorpio collides with stationary trailer; seven injured

Ayodhya News: खड़े ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, सात घायल

Sun, 07 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 07 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with stationary trailer; seven injured
मवई। पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे के पास रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। घायलों में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सात लोग शामिल थे। इनमें विकास (33), कृष्ण कुमार (25), बबीता देवी (35), विनय कुमार (40), पुष्पा देवी (28), शशि भूषण (42) और युवराज (8) शामिल हैं। पटरंगा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई भेजा गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर जाने की सलाह देकर छुट्टी दे दी गई।पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed