फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Scorpio collided with tree on Prayagraj highway in Ayodhya one died while six people injured

Ayodhya News: प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो, एक की मौत... छह लोग घायल

Mon, 20 Jan 2025 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 11:40 AM IST
सार

अनियंत्रित स्कॉर्पियो प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Scorpio collided with tree on Prayagraj highway in Ayodhya one died while six people injured
पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे प्रयागराज से आ रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इसमें सात लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सातों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


वहां महाराष्ट्र के गोंडिया निवासी एक घायल कृष्णा गौतम (33) पुत्र मोहन गौतम की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे पर पिपरी टोल प्लाजा के पास हुआ। 
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

हादसे में ओम प्रकाश श्रीधर, ओंकार मेश्राम, नरेंद्र शिवचरण, महेंद्र ठाकरे, अनिल नामा, कोमल नारायण घायल हुए हैं। सभी घायल महाराष्ट्र के निवासी हैं। यह लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके अयोध्या में श्री रामललला के दर्शन के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed