{"_id":"6ab6bba8b58a0da1cf04ae08","slug":"school-closure-order-issued-late-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-159577-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: देर से जारी हुआ छुट्टी का आदेश, बारिश में भीगे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: देर से जारी हुआ छुट्टी का आदेश, बारिश में भीगे स्कूली बच्चे
Fri, 25 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह तय समय पर स्कूल पहुंचे बच्चों और अभिभावकों को उस समय परेशानी उठानी पड़ी, जब विद्यालय पहुंचने के बाद नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी हुआ। स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे था। ऐसे में बच्चे और अभिभावक बारिश के बीच विद्यालय पहुंच चुके थे।
छुट्टी की जानकारी मिलने के बाद बच्चों को वापस घर ले जाने के लिए अभिभावकों को दोबारा बारिश में निकलना पड़ा। अभिभावक शिव शंकर ने कहा कि छुट्टी की सूचना पहले दी जानी चाहिए थी। कानौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर कुछ छात्राएं घर जाने के लिए परिजनों से संपर्क करती दिखाई दीं।
सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन से छुट्टी का आदेश करीब सुबह 7:22 बजे मिला। इसके बाद डीआईओएस के माध्यम से विद्यालयों के व्हाट्सएप समूह में सुबह 7:37 बजे आदेश पहुंचा। अभिभावकों तक संदेश पहुंचते-पहुंचते सुबह 7:50 बजे से अधिक हो गया। कुछ विद्यालयों में पहुंच चुके बच्चों को वापस भेज दिया गया, जबकि कुछ जगहों पर इंटरवल तक पढ़ाई चलने की जानकारी सामने आई। डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि छुट्टी की सूचना मिलते ही विद्यालयों को आदेश जारी कर दिया गया था।