फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Satta Ka Sangram: Unemployment is big issue in Ayodhya.

Satta Ka Sangram: चुनाव के लिए जल्दबाजी में किया राम मंदिर का उद्घाटन, आरोप का भाजपा नेता ने दिया जवाब

Tue, 30 Apr 2024 05:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला टीम, अयोध्या
अमर उजाला टीम, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Apr 2024 05:50 PM IST
सार

अमर उजाला की टीम अयोध्या में है और जनता के मन में क्या है ये जानने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में टीम ने शाम को अलग-अलग दलों के नेताओं से चर्चा की।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Unemployment is big issue in Ayodhya.
राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपना पक्ष रखा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए भाजपा ने राम मंदिर का उद्घाटन जल्दबाजी में कर दिया जबकि मंदिर अभी पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हुआ था। इस पर भाजपा नेता ने जवाब दिया कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर हुआ है। यह करोड़ों रामभक्तों का सपना था जो कि सदियों के बाद पूरा हुआ है। आज लाखों लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। राम हमारे लिए आस्था का मुद्दा है।

विज्ञापन


अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अयोध्या में है। सुबह चाय पर चर्चा कार्यक्रम में टीम ने जनता के मन में क्या है? जानने की कोशिश की और दोपहर को युवाओं के साथ नई सरकार से उनकी उम्मीदों को जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में टीम ने मंगलवार की शाम को अलग-अलग दलों के नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाए और सवाल-जवाब किए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। चुनाव मुद्दों पर होना चाहिए हिंदू-मुसलमान पर नहीं। 10 साल से भाजपा सत्ता में है। देश में आज इतिहास की सर्वाधिक बेरोजगारी है लेकिन वो इस पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं। युवा मेहनत करते हैं लेकिन पेपर लीक हो जाने से उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र में सर्वाधिक समय तक कांग्रेस की सरकार सत्ता में रही है लेकिन उन्होंने इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला है। बात पेपर लीक की करें तो हमारी सरकार ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। जबकि पिछली सरकार में ऐसे लोगों को शह दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में विकास हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज अयोध्या में विकास की कई बड़ी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इन विकास परियोजनाओं के कारण जिले में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। देश की अर्थव्यवस्था आज विश्व में पांचवे स्थान पर आ गई है। विकास पर राजनीति होगी तो बेरोजगारी भी खत्म होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed