फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Satish Mahana along with team of presiding officers reached to have darshan of Ram Lalla

Ayodhya News: सतीश महाना के साथ पीठासीन अधिकारियों के दल ने रामलला के दर्शन किए, किया गया भव्य स्वागत

Thu, 22 Jan 2026 02:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 02:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ पीठासीन अधिकारियों के दल ने रामलला के दर्शन किए। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। आगे पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Satish Mahana along with team of presiding officers reached to have darshan of Ram Lalla
सतीश महाना के साथ पीठासीन अधिकारियों का दल रामलला के दर्शन को पहुंचा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व देशभर से लखनऊ पहुंचे पीठासीन अधिकारियों का बृहस्पतिवार को अयोध्या आगमन हुआ। यहां उन सभी का स्वागत किया गया। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। 

विज्ञापन


विधायक रामचंद्र यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को बुके भेंट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। इसके बाद अयोध्या धाम के निषादराज चौराहे पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना देश के पीठासीन अधिकारियों के साथ राम मंदिर पहुंचे। पीठासीन अधिकारियों के साथ करीब 450 लोगों का दल पहुंचा है। राम मंदिर के आद्य शंकराचार्य द्वार से सभी को मंदिर में प्रवेश दिया गया। सभी ने रामलला के दर्शन किए। साथ ही अन्य मंदिरों में भी माथा टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के संघर्ष की दी जानकारी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पीठासीन अधिकारियों के दल को मंदिर निर्माण के संघर्ष की पूरी जानकारी दी। उन्होंने 500 वर्षों तक चले संघर्ष को चरणबद्ध ढंग से सुनाया। इसके बाद मंदिर निर्माण की पूरी प्रक्रिया, तकनीक और भव्यता की भी जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष का ट्रस्ट के महासचिव ने अंगवस्त्र, प्रसाद व रामलला की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed