{"_id":"6a42aa0af05aae424901e290","slug":"saryu-banks-fragrant-with-flowers-and-illuminated-by-a-diya-aarti-on-saryu-jayanti-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-152889-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू जयंती पर दीपों की आरती और पुष्पों से महका सरयू तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू जयंती पर दीपों की आरती और पुष्पों से महका सरयू तट
Mon, 29 Jun 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सरयू जयंती पर सरयू तट पर मां सरयू की आरती में मौजूद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
अयोध्या। ज्येष्ठ पूर्णिमा व सरयू जयंती के अवसर पर रामनगरी सोमवार को भक्ति के सागर में गोते लगाते नजर आए। सुबह के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की तो शाम के समय मां सरयू का तट आस्था के दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा। करीब 10 संस्थाओं की ओर से सरयू जयंती का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया।
श्रीराम की पैड़ी स्थित सहस्त्रधारा घाट पर आयोजित 14वें सरयू जयंती महोत्सव में पूरा सरयू तट देश-विदेश से आए सुगंधित पुष्पों से सुसज्जित रहा। पुष्पों की मनोहारी सजावट ने घाट की भव्यता में चार चांद लगा दिए। श्रीआंजनेय सेवा संस्थान विकास समिति के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास के संयोजन में भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरयू का विधिवत अभिषेक, पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया गया। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, जगद्गुरु राजेंद्रदास देवाचार्य , महंत गौरीशंकर दास, महंत जनार्दन दास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत मनीष दास ने अभिषेक-पूजन किया।
कथा के समापन के पश्चात सरयू तट पर 5151 बत्तियों से भव्य महाआरती की गई। महाआरती में जलशक्ति मंत्री स्वत्रंत देव और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी भी शामिल हुए। फूल बंगले में विराजमान मां सरयू का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। दीपों की स्वर्णिम आभा, पुष्पों की सुगंध और भक्ति संगीत के मधुर स्वर से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं अयोध्या तीर्थ पुरोहित जनकल्याण समिति की ओर से कच्चा घाट पर मां सरयू की झांकी सजाई गई। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता देवांशु पांडेय ने बताया कि 5001 बत्तियों की महाआरती भी उतारी गई। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से 34 वर्ष से परंपरा निभाई जा रही है। इसी क्रम में इस बार भी झांकी सजाई गई, महाआरती की गई। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मां सरयू की आरती उतारी।
विज्ञापन
5100 बत्ती की महाआरती से जगमग हुआ घाट
- संत तुलसीदास घाट के पास दिव्य मां सरयू आरती सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत बालयोगी रामदास के संयोजन में मां सरयू की विविध प्रकार के आभूषणों व पुष्पों से झांकी सजाकर 5100 बत्ती की महाआरती उतारी गई। सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ने मां सरयू की महाआरती उतारी। इससे पहले सुबह के सत्र में मां सरयू का विभिन्न प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक-पूजन किया गया।