{"_id":"6a5a44cb7ed7f011c20c2c7b","slug":"sarita-triumphs-on-all-three-fronts-work-family-and-sports-bringing-glory-to-ayodhya-at-the-pre-national-shooting-event-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-154153-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कार्यालय, परिवार और खेल... तीनों मोर्चों पर जीतीं सरिता, प्री-नेशनल शूटिंग में बढ़ाया अयोध्या का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कार्यालय, परिवार और खेल... तीनों मोर्चों पर जीतीं सरिता, प्री-नेशनल शूटिंग में बढ़ाया अयोध्या का मान
Fri, 17 Jul 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सरिता वर्मा।
अयोध्या। दिनभर कार्यालय की जिम्मेदारियां, घर-परिवार का दायित्व और फिर बचा हुआ समय शूटिंग रेंज पर अभ्यास के लिए। इसी अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने अयोध्या की राज्य स्तरीय निशानेबाज सरिता वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाई है। देहरादून में आयोजित जसपाल सिंह राणा मेमोरियल कप (प्री-नेशनल) में उन्होंने 400 में 357 अंक हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनकी उपलब्धि से अयोध्या के साथ पूरा उत्तर प्रदेश गौरवान्वित हुआ है।
सरिता वर्मा वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में जिला मिशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने पिछले करीब एक वर्ष से नियमित अभ्यास जारी रखा। कार्यालय का काम पूरा करने के बाद प्रतिदिन शूटिंग रेंज पहुंचकर अभ्यास करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। इसी निरंतर मेहनत का परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर मिली सफलता के रूप में सामने आया है।
सरिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच उत्तम सिंह और राष्ट्रीय कोच दीपक दुबे को दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत तभी मुकाम तक पहुंचती है जब उसे अनुभवी प्रशिक्षकों का सही मार्गदर्शन मिलता है।
विज्ञापन
खेल के साथ-साथ सरिता ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में अयोध्या के सभी विकास खंडों में स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया जा चुका है। अब तक 1.50 लाख से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा चुका है। हजारों महिलाएं लखपति दीदी बनकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना चुकी हैं।
सरिता वर्मा की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और लगातार प्रयास के दम पर जिम्मेदारियों के बोझ के बीच भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उनकी उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है।