{"_id":"6adc5de39e073e9d48063738","slug":"sanjay-singh-surrounded-bjp-on-why-champat-rai-is-not-being-arrested-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 'चंपत राय की गिरफ्तारी क्यों नहीं?' संजय सिंह का भाजपा पर वार; बोले- राम मंदिर के नाम पर हुआ बड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 'चंपत राय की गिरफ्तारी क्यों नहीं?' संजय सिंह का भाजपा पर वार; बोले- राम मंदिर के नाम पर हुआ बड़ा खेल
Sat, 24 Oct 2026 12:57 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:57 PM IST
सार
अयोध्या पहुंचे संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पूछा कि चंपत राय की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है? राम मंदिर के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उन्होंने कई सवाल खड़े किए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण और भगवान श्रीराम के नाम पर चढ़ावे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा जैसे कथित आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। मामले में कार्रवाई के बजाय लीपापोती की जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे संजय सिंह का प्रदेश अध्यक्ष रहे सभाजीत सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जमीन और आभूषणों से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन
संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बिना जानकारी के 13 लाख नाम जोड़ दिए गए। साथ ही ऑटो-जेनरेटेड फॉर्म-7 के जरिये 85,854 मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया। इनमें 90 प्रतिशत नाम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के थे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाटी अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि भाटी ने कहा है कि उनका जन्म हिंदू धर्म में हुआ है और वह इसी धर्म में अपना जीवन बिताएंगे। अयोध्या एयरपोर्ट से संजय सिंह सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। वहां उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना है।