फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saints celebrated a unique Holi with the images of Shri Ram and Sita

Ayodhya News: श्रीराम-सीता के स्वरूप संग संतों ने मनाई अनोखी होली

Wed, 11 Mar 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 11 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Saints celebrated a unique Holi with the images of Shri Ram and Sita
 हनुमत निवास में फूलों की होली के दौरान सजे सीताराम के स्वरूप ।
अयोध्या। होली के बाद पड़ने वाले प्रथम मंगल की परंपरा के तहत सिद्धपीठ श्रीहनुमन्निवास में संतों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वरूपों के साथ भक्ति और उल्लास से भरी होली खेली। अबीर-गुलाल और पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा के बीच संतों का अपने आराध्य के प्रति गहरा प्रेम और समर्पण झलक उठा।
विज्ञापन

उत्सव के दौरान लक्ष्मणकिला के अधीश्वर महंत मैथिलीरमणशरण की अध्यक्षता में संतों की दो टोलियां बनाई गईं। एक टोली भगवान श्रीराम के पक्ष में तो दूसरी माता सीता के पक्ष में खड़ी हुई। फाग गीतों, अबीर-गुलाल और हंसी-ठिठोली के बीच शुरू हुआ यह प्रतीकात्मक उत्सव कई घंटों तक चलता रहा और अंत में प्रेम व आत्मीयता के भाव के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मधुकरी संत मिथिलाबिहारीदास सहित संत परंपरा के कई गायकों ने फाग और भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध विद्वान वागीश शुक्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत मिथिलेशनंदिनीशरण ने कहा कि संतों के लिए आराध्य केवल प्रतिमाओं तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे चेतना के रूप में हर सुख-दुख के साक्षी और मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि आराध्य के प्रति यह अनुभूति जितनी गहरी होती है, साधना और संतत्व भी उतना ही परिपक्व होता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed