{"_id":"69bd8d627c9b3a6ed907de13","slug":"rules-for-safe-walking-on-the-road-asked-in-the-question-paper-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-145496-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रश्नपत्र में पूछे सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रश्नपत्र में पूछे सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम
Fri, 20 Mar 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 1791 परिषदीय, 42 एडेड और निजी विद्यालयों में संचालित वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को अंतिम दिन नैतिक शिक्षा, पर्यावरण अध्ययन और विज्ञान के पेपर के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली 12.30 से 2.30 बजे तक हुई। जिसमें कक्षा दो से पांच तक के छात्रों के लिए नैतिक शिक्षा और कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए पर्यावरण अध्ययन और विज्ञान विषय के साथ वार्षिक परीक्षा समाप्त हुई।
इस वर्ष परीक्षा में कक्षा दो से पांच तक के छात्रों के नैतिक शिक्षा के प्रश्न पत्र में सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम, मोबाइल फोन का सीमित उपयोग, माता-पिता और बड़ों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधे लगाने जैसे विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। शिक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इन सवालों से बच्चों में छोटी उम्र से ही अच्छे संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना था।
वहीं, कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए पर्यावरण अध्ययन में बाढ़ से बचाव के उपाय, वायु और ध्वनि प्रदूषण के प्रभाव, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। कक्षा पांच की छात्रा अंकिता ने बताया कि नैतिक शिक्षा का पेपर बहुत अच्छा था। कंपोजिट विद्यालय लालबाग की कक्षा सात की छात्रा अंकिता ने बताया कि पर्यावरण अध्ययन का पेपर थोड़ा लंबा था, लेकिन सवाल आसान थे। बाढ़ और प्रदूषण जैसे विषय हमने पहले पढ़े थे, इसलिए लिखने में दिक्कत नहीं हुई। बीएसए लालचंद्र ने बताया कि परीक्षा के समापन के बाद अब मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, जिसके बाद निर्धारित समय पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।