फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rs 5000 facility fee demanded for lifting dead cattle

Ayodhya News: मृत गोवंश को उठाने के लिए मांगा 5000 रुपये सुविधा शुल्क

Wed, 04 Sep 2024 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rs 5000 facility fee demanded for lifting dead cattle
अयोध्या। नगर निगम के कर्मचारी ने मृत गोवंश को उठाने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। जब सुविधा शुल्क नहीं मिला तो गोवंश के शव को नहीं उठाया गया। तीन दिनों से गोवंश का शव पड़ा है। इसकी दुर्गंध से कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने इस प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अयोध्या कोतवाली के रानोपाली क्षेत्र में एक खाली मकान में तीन दिन पहले गोवंश की मौत हो गई थी। इस बारे में क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर जानकारी दी। शिकायत करने के बाद भी अफसरों ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। इस बीच नगर निगम के एक कर्मचारी से जब म़ृत गोवंश को हटाने के लिए क्षेत्रीय निवासी ने कहा तो उसने इसके लिए 5000 रुपये सुविधा शुल्क मांगा। कर्मचारी ने कहा कि जब तक पैसे नहीं मिलेंगे मृत गोवंश के शव को नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सुविधा शुल्क न मिलने पर मृत गोवंश के शव को हटाने के लिए नगर निगम का कोई कर्मचारी नहीं आया। ऐसे में पिछले तीन दिनों से स्थानीय लोग इससे उठ रही बदबू से परेशान हैं। उसी खाली मकान में मृत गोवंश का शव सड़ रहा है। नाराज लोगों ने इस बारे में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच प्रकरण की जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह को इस मामले में जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सुविधा शुल्क मांगने के आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed