फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rs 103.80 lakh allocated for marriage grant to 519 beneficiaries

Ayodhya News: 519 लाभार्थियों को शादी अनुदान के लिए 103.80 लाख आवंटित

Fri, 16 May 2025 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Rs 103.80 lakh allocated for marriage grant to 519 beneficiaries
अयोध्या। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के लिए शादी अनुदान स्वीकृति की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद और विधायकों के प्रतिनिधि शामिल रहे। वर्ष 2025-26 में 1038 का लक्ष्य प्रदान करते हुए पहले चरण में 519 लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए 103.80 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष से आवेदक की वार्षिक आय में बढ़ोत्तरी करते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए अधिकतम सीमा एक लाख निर्धारित की गई है। वित्तीय सहायता की धनराशि 20 हजार प्रति शादी होगी। पिछले वित्तीय वर्ष के मार्च में आए ऑनलाइन आवेदन पत्रों पर आवंटित बजट से इस वित्तीय वर्ष में 31 मई तक लाभान्वित करने की व्यवस्था दी गई है। कुल 72 ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। इनमें से 10 अपात्र व 62 पात्र हैं। पात्र आवेदकों को शादी अनुदान की धनराशि उनके बैंक खातों में 31 मई तक भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


मौजूदा वित्तीय वर्ष में शादी अनुदान योजना पोर्टल पर 203 ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके हैं। एसडीएम व बीडीओ के स्तर से सत्यापन के बाद 151 आवेदन पत्र डिजिटल सिग्नेचर से हस्ताक्षरित करते हुए ऑनलाइन अग्रसारित किए गए हैं। इनमें 121 पात्र आवेदकों का डाटा भी अग्रसारित है। शादी अनुदान की धनराशि इनके बैंक खातों में अंतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed