{"_id":"6a68d8010e240aa691005b30","slug":"roadways-contractual-driver-accused-of-stealing-15-liters-of-diesel-services-terminated-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-154966-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रोडवेज के संविदा चालक पर 15 लीटर डीजल चोरी का आरोप, सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रोडवेज के संविदा चालक पर 15 लीटर डीजल चोरी का आरोप, सेवा समाप्त
Tue, 28 Jul 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धरणेंद्र कुमार चौबे ने डीजल चोरी के आरोप में अयोध्या डिपो के संविदा चालक दुर्गेश, निवासी सोहावल की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। चालक की ड्यूटी 27 जुलाई को बस संख्या यूपी-78 एलटी-5438 (आयशर एसी) पर अयोध्या-बांदा-गोंडा मार्ग पर थी। चालक ने 880 किलोमीटर का रोटेशन पूरा कर रात 11:30 बजे बस स्टेशन परिसर में खड़ी की थी।
मंगलवार की सुबह करीब 4:15 बजे स्टेशन परिसर में रात्रि निरीक्षण एवं चौकीदारी पर तैनात अक्षम चालक शिवानंदन तिवारी ने इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग पॉइंट के पास खड़ी बस की टंकी से पाइप के जरिये कैन में 15 लीटर डीजल निकालते हुए चालक को देखा। डीजल की कीमत 1425 बताई गई है। निगम के अनुसार, बस की डीजल टंकी का कैप चाबी से खुलता है और उसकी चाबी संबंधित चालक के पास रहती है। शिवानंदन तिवारी के पहुंचने पर चालक वहां से चला गया। मंगलवार को मामले की पुष्टि हुई। इसके आधार पर चालक की जमा प्रतिभूति राशि जब्त कर उसका नाम संविदा चालक सूची से हटा दिया गया।